फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर में होंगी इग्नू की परीक्षाएं, इस दिन तक भर सकेंगे फार्म

Mon, 09 Sep 2019 04:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

इग्नू की दिसंबर में होने वाली परीक्षाओं के फार्म पांच अक्तूबर तक भरे जाएंगे। छात्र बिना विलंब शुल्क पांच अक्तूबर तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं। पांच अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक फार्म भरने वालों को 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क अदा करना होगा।

विज्ञापन


20 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक फार्म भरने वालों को एक हजार रुपये अतिरिक्त शुल्क अदा करना होगा। अतिरिक्त शुल्क (लेट फीस) से बचने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित पांच अक्तूबर से पहले फार्म भरने होंगे। 
   
इग्रू में विभिन्न कोर्सों की परीक्षाएं दिसंबर में होनी हैं। इग्रू केंद्र हमीरपुर के समन्वयक प्रो. रविंद्र पॉल ने कहा कि बिना किसी बिलंब शुल्क के अभ्यर्थी पांच अक्तूबर तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ 31 अक्तूबर तक अभ्यर्थियों के फार्म लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें