हिमाचल के निजी स्कूलों की फीस के खिलाफ बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशालय का दोबारा से घेराव होगा। छात्र-अभिभावक मंच ने ट्यूशन फीस के अलावा अन्य फंड की वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। बुधवार के बाद 21, 24 और 28 दिसंबर को भी निदेशालय घेराव का एलान किया गया है। मंच ने हाईकोर्ट से भी इस मामले में हस्तक्षेप कर राहत देने की गुहार लगाई है। मंच ने शिक्षा निदेशक को चेताया है कि अगर उन्होंने सभी तरह के चार्जेज की वसूली व वर्ष 2020 में निजी स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई फीस पर रोक न लगाई तो पहले चरण के बाद दूसरे चरण का आंदोलन भी शुरू होगा।