फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग: स्टोर कीपर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

Tue, 09 Feb 2021 08:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड-756 में स्टोर कीपर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन पदों के लिए आयोग ने दिसंबर 2019 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद 10 अक्तूबर 2020 को लिखित परीक्षा, जबकि 19 जनवरी को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा हुई। मेरिट के आधार पर रोलनंबर 756001318, 756005514, 756009960, 756010097, 756010595, 756010906, 756011247, 756012115 रोलनंबर 756012782 का चयन इन पदों के लिए हुआ है। 

विज्ञापन


कॉपी होल्डर भर्ती की परीक्षा स्थगित
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने कॉपी होल्डर पोस्ट कोड 874 के पदों के लिए 11 फरवरी को रखी लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि प्रशासनिक कारणों के चलते परीक्षा स्थगित की गई है। आगामी तिथि की सूचना दे दी जाएगी। 

एचपीयू ने घोषित किया एमएमसी का परिणाम
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमएमसी के विभिन्न सेमेस्टरों की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षाएं जून 2020 में आयोजित की गई थीं।  विश्वविद्यालय ने दूसरे, तीसरे, चौथे सेमेस्टर के परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें