हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने क्लर्क और अकाउंटेंट के छह पदों को भरने के लिए ली परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने इन पदों को भरने के लिए दिसंबर 2018 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद 12 अक्तूबर 2019 को लिखित परीक्षा और 22 जनवरी 2020 को स्किल टेस्ट करवाया गया।
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने 28 फरवरी 2020 को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के बाद पांच सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है।
इसमें रोलनंबर 709004013 नवजोत सिंह को हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम, 709007966 इंद्र सिंह को डीसी कार्यालय ऊना, 709010644 आदित्य शर्मा को डीसी कार्यालय ऊना, 709012438 तापेंद्र सिंह तोमर को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और रोलनंबर 709012832 विनोद कुमार को पूर्व सैनिक निगम में नियुक्ति मिली है। जबकि अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानी वर्ग से कोई भी योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण पद खाली रह गया है