फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAI सेंटर में अब कोई भी खिलाड़ी ले सकेगा प्रशिक्षण, कम एंड प्ले योजना शुरू

Tue, 27 Mar 2018 01:38 PM IST
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सेंटरों में अब हॉस्टल के अलावा बाहर का कोई भी खिलाड़ी प्रशिक्षण हासिल कर सकेगा। इसके लिए साई ने कम एंड प्ले नाम से योजना लांच की है। इसके लिए खिलाड़ी को नाममात्र का शुल्क ही अदा करना होगा।

विज्ञापन


जबकि लड़कियों के लिए कोई शुल्क नहीं है। इस योजना का लाभ खिलाड़ियों को पूरे देश में चल रहे सभी सेंटरों में मिलेगा। इससे कई बेहतरीन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। 

हिमाचल में साई के दो सेंटर हैं। दोनों केंद्रों में विभिन्न खेलों की बारीकियां खिलाड़ियों को सिखाई जाती हैं। सेंटर में दाखिला लेने के लिए खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कुछ खिलाड़ी दाखिले से चूक जाते हैं।
विज्ञापन


लेकिन अब ऐसे खिलाड़ियों के लिए योजना शुरू की गई है। इस योजना में 18 साल से कम कोई भी खिलाड़ी किसी भी गेम का प्रशिक्षण ले सकता है।

इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा स्कूल जाने वाले बच्चों को होगा। जो स्कूल से आने के बाद और सुबह स्कूल जाने से पहले प्रशिक्षण ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें मात्र दस से 12 रुपये महीने का शुल्क देना होगा। 

बिलासपुर और धर्मशाला में हैं साई सेंटर
बिलासपुर में लड़कों को कबड्डी, बॉक्सिंग, वॉलीबाल का प्रशिक्षण दिया जाता है, जबकि धर्मशाला स्थित साई सेंटर में लड़कियां रहती हैं।

यहां पर टेबल टेनिस, वॉलीबाल, कबड्डी व एथलेटिक्स का प्रशिक्षण दिया जाता है। साई इंचार्ज बिलासपुर जयपाल चंदेल का कहना है कि कम एंड प्ले के तहत योजना शुरू की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें