हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर प्रोग्रामर एस-1 लेवल के चार पदों के लिए ली गई भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
28 दिसंबर 2017 को हुई लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा के बाद आयोग ने 12 अभ्यर्थियों को 22 फरवरी को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाया था।
इनमें से केवल एक अभ्यर्थी सूरज प्रकाश रोलनंबर 511000104 ही 54.48 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण हुआ है। शेष तीन पद योग्य अभ्यर्थी न होने की वजह से खाली रह गए हैं। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने इसकी पुष्टि की है।