फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 12 कॉलेजों में पढ़ाया जाएगा एक और विषय, नहीं देनी होगी फीस

Wed, 08 Feb 2017 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के 12 कॉलेजों में स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत आईआईटी मुंबई की मदद से हिमाचल के कॉलेज स्टूडेंट्स के आईटी स्किल बढ़ाए जाएंगे। 15 से 30 मार्च तक इस मुद्दे पर कॉलेजों में शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रोजेक्ट के तहत प्रशिक्षण लेने वाले स्टूडेंट्स को आईटी और साफ्टवेयर की जानकारियां दी जाएंगी। नौकरी पाने के लिए यह प्रोजेक्ट सहायक साबित होंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने हिमाचल के कॉलेज स्टूडेंट्स के आईटी स्किल बढ़ाने का जिम्मा आईआईटी मुंबई को सौंपा है। नेशनल मिशन ऑन एजूकेशन थ्रू इंफॉर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नालॉजी के तहत प्रदेश के 12 कॉलेजों में यह प्रोजेक्ट शुरू होगा। इस कोर्स को करने के लिए विद्यार्थियों से कोई फीस नहीं वसूली जाएगी। कोर्स पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे।

प्रोजेक्ट के तहत आईआईटी मुंबई के विशेषज्ञ चयनित कॉलेजों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। इन शिक्षकों के माध्यम से कॉलेजों में विद्यार्थियों को कोर्स करवाए जाएंगे। वर्तमान में इस तरह के कोर्स करने के लिए विद्यार्थी निजी कंप्यूटर सेंटरों में हजारों रुपये की फीस चुकाते हैं। 
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डा. बीएल बिन्टा ने बताया है कि 20 फरवरी तक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों की सूची तैयार कर ली जाएगी। 15 से 30 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को प्रोजेक्ट के तहत प्रशिक्षण लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स की सूची बनाने को कहा है।

इन कॉलेजों में मिलेगी सुविधा
हिमाचल के डिग्री कॉलेज चंबा, चुवाड़ी, हमीरपुर, बड़सर, नादौन, कुल्लू, एक्सिलेंस कॉलेज संजौली, धर्मशाला, देहरी, रिकांगपिओ और मंडी कॉलेज में स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। इन कालेजों में प्रोजेक्ट के सफलतापूर्ण चलने पर प्रदेश के अन्य कालेजों में भी इसे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें