फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन से शुरू होंगी एसओएस की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, निर्देश जारी

Mon, 16 Mar 2020 05:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की मैट्रिक और जमा दो की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 23 मार्च से करवानी होंगी। यह परीक्षाएं 23 मार्च से छह अप्रैल तक दो सत्रों में करवाई जा सकती हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एसओएस का अध्ययन करवाने वाले केंद्रों के मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि वे इस दौरानी एसओएस से संबंधित मैट्रिक और जमा दो के प्रैक्टिकल विषयों की परीक्षाएं करवाए लें।
विज्ञापन


इसके लिए अध्ययन केंद्रों को अपने स्तर पर ही प्रश्न पत्र तैयार करना होगा। वहीं स्कूल में संबंधित विषय का अध्यापक न होने की स्थिति में संबंधित निजी विद्यालय या उपनिदेश कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। एसओएस की इन प्रैक्टिकल परीक्षाओं का संचालन सुबह नौ से 12 और दोपहर दो से पांच बजे तक करवाया जा सकता है। 

एसओएस की दसवीं और जमा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 23 मार्च से शुरू होंगी। यह परीक्षाएं छह अप्रैल तक करवाई जा सकती हैं। इसके लिए संबंधित अध्ययन केंद्रों को निर्देश जारी कर दिए हैं। - अक्षय सूद, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

किस दिन होगी किस विषय की परीक्षा

बोर्ड के अनुसार दसवीं कक्षा के विज्ञान विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा 23 और 24 मार्च को ली जाएं। इसके अलावा होम साइंस, कंप्यूटर साइंस और कला-बी की प्रैक्टिकल परीक्षा 25 मार्च को करवानी होगी।

वहीं जमा दो के फिजिक्स विषय की परीक्षा 30 मार्च, केमिस्ट्री की 31, बायोलॉजी विषय की पहली अप्रैल, कंप्यूटर साइंस की तीन अप्रैल, जियोग्राफी की चार अप्रैल, फिजिकल एजूकेशन की 30 मार्च से छह अप्रैल और अकाउंटेंसी (प्रोजेक्ट) की भी 30 मार्च से छह अप्रैल तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं करवाई जा सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें