हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य मुक्त विद्यालय की दसवीं और जमा दो कक्षा की सितंबर माह में ली गई पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम शुल्क संबंधित दस्तावेज कार्यालय में जमा न होने के कारण घोषित नहीं हुआ है, वे परीक्षार्थी 25 दिसंबर तक अपने शुल्क संबंधित दस्तावेज कार्यालय में जमा करवा कर अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।