अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में दो दिवसीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता सिरमौर और किन्नौर के बीच शुरू हो गई है। जिला क्रिकेट महासचिव अनिल भाटिया ने बताया कि सिरमौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
टीम ने 59.3 ओवर में 363 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी। दिन का खेल खत्म होने तक किन्नौर ने 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए हैं।सिरमौर की ओर से श्रवण ने 200 नाबाद, विवेक 67, ऋत्विक ने 24 रनों का योगदान दिया।
किन्नौर की ओर से प्रवीन सिंह ने 4, रवि राज ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया। किन्नौर की ओर बल्लेबाजी करते हुए प्रशांत ने 36 रन और विवेक ठाकुर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। सिरमौर की ओर से प्रशांत तोमर ने 3, वैभव शर्मा 2, प्रणव और करण ने 1-1 विकेट हासिल किया।