संघ दो दिनों तक मूल्यांकन कार्य बंद रखेंगे, 21 जुलाई से कॉलेज शिक्षक अपनी इस मांग को लेकर काले बिल्ले लगाकर विरोध जताएंगे। हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर सिंह और सचिव डॉ. राम लाल शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश भर में शिक्षकों ने दो दिनों के लिए सोमवार से यूजी फाइनल ईयर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य बंद किया।
यूजीसी के सातवें पे स्केल को लागू किए जाने की मांग को लेकर पंजाब फेडरेशन आफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स के आंदोलन के समर्थन में हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के आह्वान पर प्रदेश भर के कॉलेजों में शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य बंद रखा। संघ दो दिनों तक मूल्यांकन कार्य बंद रखेंगे, 21 जुलाई से कॉलेज शिक्षक अपनी इस मांग को लेकर काले बिल्ले लगाकर विरोध जताएंगे। हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर सिंह और सचिव डॉ. राम लाल शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश भर में शिक्षकों ने दो दिनों के लिए सोमवार से यूजी फाइनल ईयर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य बंद किया।
विज्ञापन
प्रदेश के राज्य के ज़िले में आंदोलन का खासा असर देखा गया। डॉ. राम लाल ने कहा कि चंबा, कांगड़ा, अर्की, नालागढ़, ठियोग, राजधानी के कॉलेजों में भी शिक्षकों ने पंजाब के शिक्षकों के आंदोलन के समर्थन में मूल्यांकन कार्य बंद रखा। हिमाचल प्रदेश विवि की सात अगस्त तक चलने वाली स्नातक डिग्री कोर्स की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य साथ साथ चल रहा है। इसके लिए सभी 54 परीक्षा केंद्रों में शिक्षक परीक्षा ड्यूटी के साथ मूल्यांकन कार्य कर रहे हैं।