उत्तर प्रदेश टीम से सुरेश रैना, प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर, कुलदीप यादव और मुनफ पटेल। दिल्ली से गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, उन्मुक्त चंद, इशांत शर्मा, पवन नेगी। महाराष्ट्र टीम से केदार जाधव के साथ भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान पृथ्वीपाल शॉ, विजय जोल भी आएंगे।
बंगाल टीम से मुहम्मद शमी, मनोज तिवारी, अशोक डिंडा के अलावा केरल की टीम से संजू सैमसन और इकबाल अब्दुला जैसे बड़े खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। हिमाचल टीम में ऋषि धवन, विपुल शर्मा, अंकुश बैंस और प्रशांत चोपड़ा प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
पहला मैच 5 फरवरी को उत्तरप्रदेश और दिल्ली के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच 7 फरवरी को उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र, तीसरा मैच 9 फरवरी को उत्तरप्रदेश और बंगाल, चौथा मैच 11 फरवरी को हिमाचल और उत्तरप्रदेश के बीच होगा।
पांचवां मैच 13 फरवरी को हिमाचल व महाराष्ट्र, छठा मैच 15 फरवरी को महाराष्ट्र और त्रिपुरा, सातवां मैच 17 फरवरी को महाराष्ट्र और केरल के बीच खेला जाएगा।
लंच ब्रेक में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
हर मैच सुबह 9 बजे शुरू होगा। लंच ब्रेक 40 मिनट का होगा। लंच ब्रेक के दौरान मैदान में हिमाचल की लोक संस्कृति से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। इसके लिए विभिन्न सांस्कृतिक दलों से संपर्क किया जा रहा है। दर्शक दीर्घा में डीजे की व्यवस्था भी रहेगी। दोनों टीमें और दर्शक मैच से पहले राष्ट्रगान गाएंगे।