फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस और बीडीएस के लिए इस दिन से होगी दूसरे चरण की काउंसलिंग

Tue, 23 Jul 2019 04:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमबीबीए और बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल बदला है। अब दूसरे चरण की काउंसलिंग 27 जुलाई से 30 जुलाई तक होगी।

विज्ञापन


प्रदेश भर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली इस काउंसलिंग के लिए खाली रहने वाली सीटों की संख्या की स्थिति 25 जुलाई के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। ऑल इंडिया कोटा की सीटों पर ज्वाइनिंग के लिए 25 जुलाई तक की समय सीमा बढ़ा दी गई है।

ऑल इंडिया कोटा में देश भर के कॉलेजों की स्थिति साफ होने के बाद ही प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में पहले चरण की काउंसलिंग के बाद खाली रहने वाली सीटों की स्थिति स्पष्ट होगी। एमबीबीएस बीडीएस काउंसलिंग कमेटी ने दूसरे चरण की काउंसलिंग के शेड्यूल में बदलाव किया है।
विज्ञापन


पहले चरण की काउंसलिंग में अपीयर हुए अभ्यर्थियों में से ही दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए रैंक और श्रेणीवार बुलाया जाएगा। इसकी सूची 25 जुलाई के बाद विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।

इसे विवि की वेबसाइट wwwhpuniv.ac.in और www.admissions.hpushimla.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। कमेटी ने अभ्यर्थियों से लगातार विवि की वेबसाइट पर दी जा रही  अपडेट पर नजर रखने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें