फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया जेबीटी रि-अपीयर परीक्षा परिणाम

Wed, 11 Oct 2017 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जेबीटी भाग-2 का रि-अपीयर और गोल्डन चांस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड की संचालित परीक्षा में प्रदेश भर से कुल 79 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। इनमें से 52 परीक्षार्थी पास घोषित हुए हैं, जबकि 11 परीक्षार्थियों की री-अपीयर है। 
विज्ञापन


अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से अपना परिणाम देख सकते हैं। वहीं पुनर्मूल्यांकन के लिए 400 रुपये और पुनर्निरीक्षण के लिए 300 रुपये शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है। पुनर्मूल्यांकन के लिए संबंधित विषय में 20 फीसदी अंक होना अनिवार्य हैं। 

स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव अश्वनी राज शाह ने बताया कि बोर्ड ने जेबीटी के विभिन्न बैचों में फेल अभ्यर्थियों को गोल्डन चांस दिया था और री-अपीयर की परीक्षा जुलाई-2017 में ली थी। इसका मंगलवार को परिणाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्रा बैंक के विभिन्न पदों के परिणाम घोषित

जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एलआर वर्मा ने बताया कि जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सोलन की ओर से सहायक प्रबंधक, कार्यकारी सहायक (लिपिकीय संवर्ग) एवं सेवादार-कम-हेल्पर के खाली पड़े पदों को भरने के लिए ली गई ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार के आधार पर अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि सहायक प्रबंधक के पद के अनुक्रमांक 1101070561, 1101050515, 1101090627, कार्यकारी सहायक के पद के लिए 1102010254, 1102010318, 1102010196, 1102030340, 1102050402, 1102050397, 1102060437, 1102080438, 1102090469 तथा 1103070481 को सफल घोषित किया गया है।

अधीनस्थ श्रेणी (सेवादार-कम-हैल्पर) के पद पर नेहा परिहार (19) तथा निरंजन कुमार (127) सफल हुए हैं। उन्होंने बताया कि सफल अभ्यर्थियों की सूची बैंक की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें