प्रदेश उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने राज्य के तमाम संबद्धता प्राप्त कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, व्यावसायिक और तकनीकी शिक्षा संस्थानों, निजी शिक्षा संस्थानों के प्राचार्यों को वर्ष 2016-17 के लिए ई-पास वेबसाइट में पंजीकरण करवाने के निर्देश जारी किए है। पांच जुलाई से शुरू प्रक्रिया के अंतर्गत संबंधित कॉलेजों, संस्थानों, निजी संस्थानों को रजिस्टर करने के आदेश हैं।
इस अवधि में पंजीकृत हुए कॉलेजों या संस्थानों के अध्ययनरत आरक्षित विद्यार्थी ही नेशनल स्कॉलरशिप के लिए योग्य माने जाएंगे। पांच जुलाई से शुरू आवेदन प्रक्रिया तीस जुलाई तक निर्धारित की गई है। धर्मशाला कॉलेज केप्राचार्य प्रो.एसके पाठक ने बताया कि
स्कॉलरशिप के लिए http://hpepass.cgg.gov.in पर यह आवेदन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी इनकम सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, बैंक खाता, आदि दस्तावेजों को वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा कराएं।