फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड देगा स्कॉलरशिप, 30 सितंबर तक करें आवेदन

Sun, 27 Aug 2017 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देगा। इसमें जमा दो के 200 और मैट्रिक के 400 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ होगा। इसके लिए बोर्ड ने बाकायदा मेधावियों की सूची जारी की है। छात्रवृत्ति के लिए सूची में शामिल विद्यार्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह छात्रवृत्ति विषय और कक्षा के हिसाब से  दी जाएगी। बोर्ड के अनुसार इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ केवल वही मेधावी ले सकते हैं, जो अन्य किसी भी सरकारी संस्था से छात्रवृत्ति नहीं ले रहे हों। बोर्ड की मार्च-2017 में आयोजित वार्षिक परीक्षा में जमा दो के विज्ञान विषय के 100, आर्ट्स और कॉमर्स विषय के 100, जबकि मैट्रिक के 400 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देगा।

योजना के तहत मेधावियों को बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से आवेदन पत्र और सहमति पत्र डाउनलोड करके संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों से सत्यापित करवाकर उसे फिर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन


साथ ही पंजीकृत डाक के माध्यम से इसे बोर्ड कार्यालय को भेजना होगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव अक्षय सूद ने बताया कि स्कूल प्रमुखों को यह सुनिश्चित करना होगा कि विद्यार्थी किसी अन्य सरकारी संस्था से छात्रवृत्ति का लाभ न ले रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें