फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक कल्याण विभाग: जेओए और क्लर्क के पदों के लिए टाइपिंग परीक्षा का शेड्यूल तय

Mon, 12 Apr 2021 05:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
परीक्षा सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के कोटे से प्रदेश के विभिन्न विभागों में भरे जाने वाले जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और क्लर्क के पदों के लिए टाइंपिग परीक्षा 19 अप्रैल से होगी। परीक्षा हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय में होगी। परीक्षा 24 अप्रैल तक चलेगी। इसमें सूबे के आठ सौ पूर्व सैनिक भाग लेंगे। सेना में क्लर्क रहे पूर्व सैनिकों की टाइपिंग परीक्षा नहीं होगी। 

विज्ञापन

जो पूर्व सैनिक क्लर्क की बजाय अन्य ट्रेडों से हैं और अब सेवानिवृत्ति के बाद क्लर्क और जेओए के लिए दावेदार हैं।

उनकी ही टाइपिंग परीक्षा ली जाएगी। टाइपिंग परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले पूर्व सैनिकों को विभिन्न विभागों में जेओए और क्लर्क के पदों पर तैनाती दी जाएगी। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशालय में जेओए और क्लर्क समेत कई अन्य पदों के लिए पूर्व सैनिकों के साक्षात्कार हुए। इनमें 1500 के करीब अभ्यर्थियों ने भाग लिया। करीब 800 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। टाइपिंग टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों में तैनाती दी जाएगी। सैनिक कल्याण विभाग के ओएसडी बिक्रम महाजन ने कहा कि टाइपिंग टेस्ट 19 अप्रैल से होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें