फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल सुजानपुर प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

Mon, 15 Mar 2021 10:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
सैनिक स्कूल सुजानपुर(फाइल फोटो)
विज्ञापन

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन चल रहे सैनिक स्कूल सुजानपुर में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित हो गया है। पहली बार प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के माध्यम से किया गया। 7 फरवरी 2021 को कक्षा छठी और नौंवी में प्रवेश के लिए करीब साढ़े पांच हजार अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा में भाग लिया। एनटीए ने परीक्षा परिणाम से पूर्व ओएमआर शीट भी सार्वजनिक की थी।   

विज्ञापन


अब सभी परीक्षार्थियों के परीक्षा में प्राप्त किए गए अंक सार्वजनिक किए हैं। सैनिक स्कूल मेरिट में रहने वाले विद्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाएगा। काउंसलिंग में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा। उसके बाद उन्हें सैनिक स्कूल में दाखिला मिलेगा। सैनिक स्कूल में इस बार छात्राओं को भी दाखिला मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें