समस्या का समाधान नहीं निकला तो प्रदेश के हजारों छात्र कैसे अन्य नामी विश्वविद्यालयों में प्रवेश का सपना पूरा कर पाएंगे।
प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों से रूसा सीबीसीएस यूजी डिग्री कोर्स के छठे सेमेस्टर के छात्र पंजाब यूनिवर्सिटी सहित बाहरी राज्यों में प्रवेश की पात्रता को ही पूरा नहीं कर पा रहे हैं। रूसा सीबीसीएस में डिग्री के लिए सीजीपीए और एसजीपीए को परसेंटेज में बदलने का प्रावधान न रखे जाने के कारण यह समस्या हो रही है।
इस कारण वे प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे ही एक भुगतभोगी छात्र ने इस बार बाकायदा विवि के परीक्षा नियंत्रक को लिखित में सूचित किया है। संजौली कॉलेज के इस छात्र ने डिग्री में सीजीपीए को प्रतिशत प्राप्तांक में बदले जाने को आवेदन किया है। समस्या का
समाधान नहीं निकला तो प्रदेश भर से यूजी कोर्स पूरा करने वाले हजारों छात्र कैसे अन्य नामी विश्वविद्यालयों में प्रवेश का सपना पूरा कर पाएंगे।
संजौली कॉलेज के छात्र ने विवि के समक्ष लिखित में उठाए मामले में यह भी आशंका जताई है कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली उन प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उन्हें समस्या पेश आ सकती है, जिसमें स्नातक डिग्री की प्राप्त अंक प्रतिशतता की शर्त अनिवार्य है।