फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां लगेगा रोजगार मेला, बहुराष्ट्रीय कंपनी युवाओं को देगी रोजगार

Fri, 27 Oct 2017 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुराष्ट्रीय कंपनी कॉटिनेंटल कारपोरेशन की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला 28 अक्तूबर को आईटीआई मंडी में होगा। कंपनी विभिन्न ट्रेडों में पासआउट अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें रोजगार देगी। 
विज्ञापन


आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट सेल प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 18 से 24 वर्ष होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया के उपरांत कंपनी अभ्यर्थी को 12018 रुपये मासिक वेतन देगी। अभ्यर्थी के साथ नीम ट्रेनर के तहत तीन साल का अनुबंध किया जाएगा। 

कोर्स पूरा होने के बाद उन्हें स्थायी रोजगार दिया जाएगा। दिनेश कुमार ने कहा कि फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्टॉनिक्स, मैकेनिकल, मोटर मैकेनिक व रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनर ट्रेड में प्रशिक्षण लिया हो वे रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। 
विज्ञापन


चयन के बाद मानेसर, गुरुग्राम में तैनाती दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्तूबर को सुबह 10 बजे अपने दस्तावेजों और दो फोटो सहित आईटीआई मंडी में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें