हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने मिल्क फेड शिमला के प्रबंध निदेशक कार्यालय में तकनीकी अधीक्षक के 11 पदों को भरने के लिए ली भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने चार अभ्यर्थियों को मूल्यांकन परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 719 में इन पदों के लिए दिसंबर 2018 में आवेदन मांगे गए थे। आयोग के पास कुल 730 आवेदन पहुंचे, जिसमें से 124 ही योग्य पाए गए।