जामिया इलाके में विरोध प्रदर्शन के चलते इग्नू ने जामिया कैंपस के परीक्षा केंद्र को ग्रेेटर कैलाश (जीके) पार्ट दो में शिफ्ट कर दिया है। इसलिए इग्नू दिसंबर की परीक्षा के लिए जिन छात्रों को जामिया परीक्षा केंद्र अलॉट किया गया था, उन्हें अब जीके पार्ट दो के केंद्र में परीक्षा देनी होगी।
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) प्रशासन के मुताबिक, जामिया कैंपस स्थित परीक्षा केंद्र 0765 को गुरु नानक गरीब नवाज एजुकेशन स्कूल जीके दो 07191डी में शिफ्ट किया गया है। छात्र अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर लॉगइन कर सकते हैं।