हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 24 पदों के लिए आयोग ने 64 अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा नौ दिसंबर को हमीरपुर स्थित आयोग के कार्यालय में होगी।
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 674 के तहत इन पदों को भरने के लिए जून 2018 में आवेदन मांगे थे। 24 मार्च, 2019 को लिखित परीक्षा और पांच अगस्त से नौ अगस्त 2019 तक टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया गया।
कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 745 के तहत सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर, चीफ इंस्ट्रक्टर, प्लाटून कमांडर, प्रशासनिक अधिकारी व असिस्टेंट स्टोर ऑफिसर के पदों के लिए मूल्यांकन परीक्षा 28 नवंबर को, जबकि पोस्ट कोड 737 के तहत सीनियर साइंटिस्ट ड्रग्स के पदों के लिए मूल्यांकन परीक्षा 30 नवंबर को होगा।