फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं के पास नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 200 पद

Thu, 21 Nov 2019 07:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/बिलासपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

हिमाचल के बेरोजगार युवाओं के पास निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। नाहन स्थित ब्लू स्टार लिमिटेड कंपनी में 200 पदों पर विभिन्न ट्रेडों में आईटीआई डिप्लोमाधारक युवाओं की भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए 25 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

विज्ञापन


जिला रोजगार अधिकारी अनिल चंदेल ने बताया कि इलेक्ट्रिल, फिटर, वेल्डर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर, मैकेनिस्ट, प्लंबर, टर्नर और इलेक्ट्रॉनिक्स में आईटीआई डिप्लोमाधारी युवा साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष तक होनी चाहिए।

चयनित युवाओं को 12668 मासिक वेतन दिया जाएगा। पात्र युवा सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल एवं फोटो प्रतियों सहित साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। जो युवा रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं हैं, वे भी साक्षात्कार के लिए पात्र हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। 
विज्ञापन


वहीं, जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर हंसराज गुप्ता ने बताया कि ब्लू स्टार लिमिटेड नाहन ऑपरेटरों के 200 पद भरेगी। इसके लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 26 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें