सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के लिए कोई भी योग्य उम्मीदवार न मिलने से यह दोनों पद खाली रह गए हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 621 के तहत सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर के एक पद और पोस्ट कोड 623 के तहत स्टेनो टाइपिस्ट के एक पद के लिए मई 2019 में लिखित परीक्षा, 13 अगस्त को स्किल टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया गया, लेकिन कोई भी अभ्यर्थी स्किल टेस्ट उत्तीर्ण नहीं कर पाया। इसके चलते यह दोनों पद खाली रह गए हैं।