फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों अभ्यर्थियों को राहत: एचपीयू ऑनलाइन करवाएगा नर्सिंग काउंसलिंग

Thu, 19 Nov 2020 11:18 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
विज्ञापन

कोरोना को देखते हुए विवि एमबीबीएस, बीडीएस, बीएड के साथ नर्सिंग कोर्स की भी ऑनलाइन काउंसलिंग करवाएगा। ऐसे में करीब ढाई हजार अभ्यर्थियों को अब काउंसलिंग के लिए विवि नहीं आना होगा। बी एससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक और एमएससी नर्सिंग कोर्स की प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाली अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग में हिस्सा लेने को आवेदन करने के लिए परीक्षा शाखा समय देगी। इसके बाद प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही प्रवेश की सूची बनेगी और सीट का आवंटन किया जाना है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि संक्रमण के खतरे को देखते हुए नर्सिंग कोर्स के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग करवाई जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन


बीएएमएस में नीट मेरिट पर मिलेगा प्रवेश
 विवि से संबद्ध होम्योपैथी, आयुर्वेदिक स्नात्तक डिग्री कोर्स में नीट में प्राप्तांक के आधार पर ही मेरिट तैयार कर प्रवेश मिलेगा। विवि एमबीबीएस और बीडीएस की प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेडएक्स नीट में अपीयर हुए परीक्षार्थियों को इन दोनों बीएमएस और बैचलर इन होम्योपैथी कोर्स में प्रवेश को अलग से ऑनलाइन आवेदन करने को समय दिया जाएगा। इस आधार पर मेरिट बनेगी, प्रवेश दिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें