चयन प्रक्रिया कम्यूनिकेशन राउंड, ग्रुप डिस्कशन और एचआर प्रश्नोत्तरी के आधार पर की जाएगी।
- फोटो : Demo pic
बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी एचसीएल में एक हजार युवाओं को नौकरी का मिलने वाला है। बाहरा विश्वविद्यालय में छात्रों की प्लेसमेंट के उद्देश्य से बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी एचसीएल दस्तक देगी।
बाहरा विवि के कुलपति डॉ. एसके बंसल ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में हिमाचल के किसी भी विश्वविद्यालय के छात्र भाग ले सकते हैं। एचसीएल न केवल इंजीनियरिंग बल्कि बीसीए और एमसीए के होनहारों को भी नौकरी का अवसर प्रदान करेगी।
चयन प्रक्रिया कम्यूनिकेशन राउंड, ग्रुप डिस्कशन और एचआर प्रश्नोत्तरी के आधार पर की जाएगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव का लाभ 2014 , 2015 और 2016 के पास आउट छात्र उठा सकते हैं।