फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी में नौकरी का मौका, भरे जाएंगे इतने पद

Wed, 17 Jan 2018 09:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के पास निजी कंपनी में नौकरी का मौका है। मैसर्ज डा. रैडीज लैबोरेट्रीज लिमिटेड, बद्दी ट्रेनी के 30 और टेक्निकल ट्रेनी के 20 पदों को भरने के लिए वीरवार को धर्मशाला में साक्षात्कार लेगी। 

विज्ञापन


ट्रेनी पदों के लिए आवेदक ने 2017 के दौरान 60 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं (मेडिकल/ नॉन मेडिकल) पास की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 से 20 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कंपनी ऐसे आवेदकों को एक लाख पैंतालीस हजार रुपये प्रति वर्ष वेतन देगी। 

विज्ञापन

पदों के लिए ये योग्‍यता अनिवार्य

इसी प्रकार टेक्निकल ट्रेनी के पदों के लिए वर्ष 2017 के दौरान आवेदक ने तीन साल का पॉलीटेक्निक डिप्लोमा (इंस्ट्रूमेंटेशन, मेकेनिकल इलेक्ट्रिकल) 60 प्रतिशत अंकों के साथ आयु 18 से 21 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। 

ऐसे आवेदकों को कंपनी की ओर से वार्षिक एक लाख साठ हजार रुपये वेतन प्रदान किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी हमीरपुर योगराज धीमान ने बताया कि इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए 18 जनवरी को प्रात: 10:30 बजे राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला, जिला कांगड़ा में पहुंच सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि उपरोक्त योग्यता रखने वाले सभी इच्छुक (पुरुष व महिला )आवेदक जिनका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो, वह अपने मूल प्रमाण पत्रों, पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र व रोजगार पहचान पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें