फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, फॉरेस्ट गार्ड के 465 पदों पर भर्ती

Tue, 14 Jun 2016 11:57 AM IST
अरविंद ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
नौकरी
विज्ञापन
प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के 465 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें सबसे ज्यादा 137 पद मंडी में भरे जाएंगे। चंबा में 61 और बिलासपुर में 51 पदों पर भर्र्ती की जाएगी।
विज्ञापन


आवेदन की अंतिम तारीख 14 जुलाई है। 17 से 23 अगस्त तक योग्य आवेदकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। लिखित परीक्षा 18 सितंबर को होगी। 18 से 19 अक्तूबर के बीच साक्षात्कार लिए जाएंगे। 23 अक्तूबर को मेरिट के साथ अंतिम परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

किस सर्किल में कितने पदों पर भर्ती
चंबा 61
धर्मशाला 13
बिलासपुर 51
 रामपुर 32
हमीरपुर 11
कुल्लू 35
मंडी 137
नाहन 48
शिमला 46
डब्ल्यूएल शिमला 12
डब्ल्यूएल धर्मशाला 14
एनपी शमशी 5

यह रहेगी योग्यता

नौकरी
वन विभाग की एचआर अधिकारी अनु नागर ने बताया कि आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। एससी/ एसटी और ओबीसी वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। आवेदक के पास हिमाचली बोनाफाइड होना चाहिए। आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।

पुरुषों के लिए शारीरिक मापदंड
लंबाई 165 सेमी
छाती 79 सेमी
छाती (एक्सपेंशन) 84 सेंटीमीटर
100 मीटर दौड़ 14 सेकेंड में पूरी करनी होगी
800 मीटर दौड़ 2 मिनट 45 सेकेंड में पूरी करनी होगी
हाई जंप 1.25 मीटर
लांग जंप 4 मीटर
एसटी पुरुष, महिला आवेदकों को लंबाई में 5 सेंटीमीटर और छाती में 4 सेंटीमीटर की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

महिला आवेदकों के लिए शारीरिक मापदंड

नौकरी
लंबाई 150 सेमी
छाती 74 सेमी
छाती (एक्सपेंशन) 79 सेंटीमीटर
100 मीटर दौड़ 17 सेकेंड में पूरी करनी होगी
400 मीटर दौड़ 2 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी
हाई जंप 70 सेंटीमीटर
लांग जंप 2 मीटर

कुल 100 अंकों की परीक्षा में शारीरिक दक्षता परीक्षा के 25 अंक होंगे। लिखित परीक्षा 60 अंकों की होगी। 15 अंकों का पर्सनैलिटी टेस्ट लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें