फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी में रोजगार का मौका, भरे जाएंगे 410 पद, ऐसे होगा चयन

Tue, 16 Jul 2019 04:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कंपनी ने प्रदेश में रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। 23 जुलाई तक युवा पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। 410 पद कंपनी की ओर से भरे जाएंगे। हिमाचल मैनपावर एसोसिएशन लिमिटेड कंपनी विभिन्न पदों को भरने जा रही है। 23 जुलाई के लिए लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवार को 13300 से 22200 तक वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से पीएफ, वर्दी, ग्रुप इंश्योरेंस, ओवरटाइम भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


रहने और खाने की सुविधा भी कंपनी की ओर से दी जाएगी। कंपनी के जीएम अविनाश शर्मा ने बताया की कंपनी सिविल सिक्योरिटी गार्ड के 250, भर्ती अधिकारी के 160 पदों को भरने जा रही है। इसके लिए प्रदेश भर से इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र बायोडाटा सहित एचएमपीए लिमिटेड बीबीएमबी कॉलोनी नया बाजार सुंदरनगर के पत्ते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदन 23 जुलाई तक पहुंचने चाहिए। इसके बाद लिखित परीक्षा करवाई जाएगी और उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सिविल सिक्योरिटी गार्ड के लिए उम्मीदवार का कद 5 फीट 6 इंच होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि चयन की सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के बाद चयन किए गए युवाओं को अगस्त महीने के अंत में ज्वाइनिंग दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें