जम्मू संभाग के स्कूल शिक्षा विभाग ने समर जोन के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। जेके बोर्ड व सीबीएसई माध्यमों के सभी स्कूल अब 22 जुलाई को खुलेंगे।
स्कूलों के टीचिंग और नान-टीचिंग स्टाफ को 16 जुलाई को रिपोर्ट करना होगा।
नोटिफिकेशन के अनुसार, अगर किसी निजी स्कूल ने इन छुट्टियों के समय में परीक्षा रखी है तो उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।