फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में 125 पदों पर भर्ती

Thu, 20 Jul 2017 09:24 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर कैंप नगरोटा बगवां में स्टाफ की मंजूरी मिल गई है। प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। टीचिंग स्टाफ के 59, जबकि नॉन टीचिंग स्टाफ के 66 पद भरे जाएंगे। यह सभी पद अगले चार सालों में भरे जाएंगे। इस वर्ष कुल 22 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


वर्ष 2018-19 में 48 पद, वर्ष 2019-20 में 32 पद, वर्ष 2020-21 में 23 पद भरे जाएंगे। कॉलेज में निदेशक एवं प्रिंसिपल का एक पद भरा जाएगा। इसके अलावा इंजीनियरिंग और अप्लाइड साइंस एंड ह्यूमेनिटी विभाग में प्रोफेसर का एक-एक पद, इंजीनियरिंग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के 12, असिस्टेंट प्रोफेसर के 32, अप्लाइड साइंस में एसोसिएट प्रोफेसर के दो, असिस्टेंट प्रोफेसर के 6, कंप्यूटर

साइंस में असिस्टेंट प्रोफेसर का एक, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर का एक, वर्कशॉप मैनेजर और लाइब्रेरियन का एक-एक पद, वर्कशॉप अनुदेशक के 12, असिस्टेंट कंट्रोलर वित्त एवं आडिट विभाग मेें एक, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर और अधीक्षक गेड दो के एक-
विज्ञापन


एक पद, कंप्यूटर असिस्टेंट के दो, वरिष्ठ सहायक के 5, हॉस्टल अधीक्षक के 2, जेई सिविल का एक, क्लर्क के 2, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के 4, लैब टेक्नीशियन के 15, लैब अटेंडेंट के 14, निजी सहायक का एक पद और स्टोर अटेंडेंट के 2 पद भरे जाएंगे।

हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में दो विभागों में 120 सीटों के लिए दाखिले होंगे। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक राजेश्वर गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिलासपुर हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में सृजित नए पदों को भरने की मंजूरी प्रदान कर दी है। चार सालों में कुल 125 पद भरे जाएंगे। सभी भर्तियां कर्मचारी चयन आयोग और प्रदेश सेवा आयोग के माध्यम से होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें