बायोटेक कंपनी विभिन्न श्रेणियों में 40 पदों पर भर्ती करने जा रही है। मैसर्स स्विस गार्नियर बायोटेक कंपनी ऊना जिले के औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में स्थित प्लांट के लिए भर्ती करेगी। इनमें जूनियर एक्जीक्यूटिव के 17, मैनेजर और सहायक मैनेजर के दो पद और ऑपरेटर के 21 पद शामिल हैं।
जूनियर एक्जीक्यूटिव तथा मैनेजर और सहायक मैनेजर के पदों के लिए साक्षात्कार 8 नवंबर को जबकि ऑपरेटर के लिए साक्षात्कार 9 नवंबर को सुबह 10 बजे से कंपनी कार्यालय मैहतपुर में लिया जाएगा। साक्षात्कार में प्रदेश भर के युवा भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ऊना आरसी कटोच ने बताया कि जूनियर एक्जीक्यूटिव के 17 पदों के लिए उम्मीदवार बीफॉर्मा या एमफॉर्मा पास होने के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग, पैकेजिंग, क्वालिटी कंट्रोल, रिसर्च एवं डेवलपमेंट में तीन से पांच वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
जबकि आयु सीमा 30 वर्ष तक होनी चाहिए । चयनित उम्मीदवार को 10 से 14 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। मैनेजर और सहायक मैनेजर के दो पदों के लिए उम्मीदवार का बीफॉर्मा या एमफॉर्मा पास होने के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग और पैकेजिंग में 7 से 15 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। आयु 30 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए।