फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल कंपनी में नौकरी का मौका, 250 युवाओं की भर्ती

Wed, 14 Jun 2017 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगार युवाओं को ऑटोमोबाइल कंपनी एसएमएल इसुजू लिमिटेड (स्वराज माजदा) में नौकरी का मिलने जा रहा है। लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत इंटरव्यू के बाद चयनित बेरोजगार युवाओं को करीब 11070 रुपये वेतन मिलेगा। इसके अलावा ओवर टाइम और सस्ती दरों पर भोजन सुविधा भी मिलेगी। 
विज्ञापन


इस दौरान 250 युवाओं को नौकरी मिल सकती है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर संतोष नारायणन ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में प्रदेश भर से पात्र प्रशिक्षित युवा भाग ले सकते हैं। 

कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। इंटरव्यू में फिटर, मेकेनिक मोटर व्हीकल्स, वेल्डर, पेंटर, ट्रैक्टर मेकेनिक, डीजल मेकेनिक, ड्राइवर कम मेकेनिक आदि व्यवसायों में पास और अपीयरिंग युवाओं को नौकरी प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। 
विज्ञापन

ये सर्टिफिकेट लाने होंगे साथ

कंपनी चयनित युवाओं को टेंप्रेरी वर्क मैन के तौर पर 12 महीनों के लिए कंपनी के नवांशहर स्थित प्लांट के लिए चयनित करेगी। फिर कुछ महीनों के अंतराल के बाद उन युवाओं को ही कंपनी बाद में बुलाएगी, जिनकी परफार्मेंस पिछले 12 महीनों में अच्छी रही होगी।

इंटरव्यू में आने वाले युवाओं को अपने साथ अपने समस्त प्रमाणपत्र, अपना रिज्यूम , आधार कार्ड या अन्य कोई आई कार्ड जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पैन कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ लाने होंगे। इंटरव्यू में प्रदेश भर से युवा भाग ले सकते हैं। इंटरव्यू राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में 17 जून को सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

हीरो मोटर में रोजगार का मौका

देश की नामी औद्योगिक इकाई हीरो मोटर कॉर्प्स धारूहेडा हरियाणा अपने उत्पाद प्लांट के लिए आईटीआई पास व अंतिम परीक्षा में बैठे उम्मीदवारों के लिए ट्रेनिंग के लिए कैंपस इंटरव्यू लेने जा रही है। इसके लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार 27 जून को सुबह 11 बजे आईटीआई ऊना पीर निगाह रोड में लिया जाएगा।

आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य विशाल चौधरी ने बताया कि लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में हिमाचल प्रदेश के समस्त जिलों से फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, मेकेनिक मोटर व्हीकल और वेल्डर व्यवसायों में आईटीआई पास तथा जो प्रशिक्षणार्थी आईटीआई कोर्स के अंतिम सेमेस्टर परीक्षा जो जुलाई को होगी, वे भी भाग ले सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि पात्र उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 10,200 रुपये प्रतिमाह बतौर स्टाइफंड तथा अन्य सुविधाएं नियमानुसार प्रदान की जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें