सेंट स्टीफंस कॉलेज भले ही दिल्ली विश्वविद्यालय से अलग होने की दिशा में आगे बढ़ चुका है बावजूद इस कॉलेज की अपनी अलग ही पहचान व क्रेज है। इसका अंदाजा इस बार हुए आवेदनों से लगाया जा सकता है।
दरअसल इस बार सेंट स्टीफंस कॉलेज में बीते साल के मुकाबले में ज्यादा आवेदन आए हैं। सोमवार को 11 कोर्सेज के लिए संपन्न हुई आवेदन प्रक्रिया के तहत आए आवेदनों पर नजर डालें तो एक-एक सीट पर लगभग 58 आवेदक दावेदारी ठोक रहे हैं। कॉलेज में बीते 22 मई से शुरु हुई आवेदन प्रक्रिया के तहत 410 सीटों के लिए 24000 छात्रों ने आवेदन किया है।
सेंट स्टीफंस कॉलेज में बीते साल 410 सीटों के लिए 23,500 आवेदन हुए थे, जबकि इस बार यह संख्या बढ़ कर 24,000 पहुंच गई है। जहां डीयू ने आवेदन की अंतिम तिथि को मंगलवार शाम तक बढ़ा दिया था वहीं स्टीफंस ने आवेदन प्रक्रिया सोमवार को समाप्त कर दिया था।
अन्यथा यह आंकड़ा और बढ़ जाता। शुरुआत में डीयू की वेबसाइट पर पेमेंट गेटवे टैब ना खोले जाने केकारण कॉलेज में एक भी आवेदन नहीं हो पा रहा था। लेकिन सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी होने केबाद कॉलेज में आवेदन का आंकड़ा बढना शुरु हुआ। उल्लेखनीय है कि डीयू के ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही स्टीफंस का आवेदन करना था।
अब 17 जून से होंगे साक्षात्कार व टेस्ट
डीयू एडमिशन
- फोटो : अमर उजाला
अब 17 जून से साक्षात्कार व टेस्ट की प्रक्रिया शुरु होगी। मालूम हो कि इस बार भी साक्षात्कार केसाथ ऐप्टिट्यट टेस्ट को भी जोड़ा गया। छात्रों के बारहवीं के85 फीसदी अंकों, ऐप्टीट्यूट टेस्ट केपांच फीसदी अंकों, व साक्षात्कार के10 फीसदी अंकों केआधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। तीस मिनट की लिखित परीक्षा का आयोजन साक्षात्कार वाले दिन ही सुबह 7.30 बजे से किया जाएगा। जिसके बाद लगभग डेढ़ बजे से साक्षात्कार प्रक्रिया शुरु होगी।
विषय साक्षात्कार व टेस्ट तिथि
संस्कृत ऑनर्स 17 जून के मिस्ट्री ऑनर्स 17, 19, 20 जून
अर्थशास्त्र ऑनर्स 19, 20, 21 जून
फिजिक्स ऑनर्स 19, 20, 21, 22, जून
हिस्ट्री ऑनर्स 22, 23, 24 जून
इंग्लिश ऑनर्स 23 व, 24 जून
मैथमेटिक्स ऑनर्स 27, 28, 29 जून,
बीएससी प्रोग्राम 28,29,30 जून,
फिलॉस्फी ऑनर्स 30 जून
बीए प्रोग्राम 30 जून, 1 जुलाई, 3 जुलाई
स्पोट्र्स 4 जुलाई