कोषाध्यक्ष पद पर राकेश चौहान, संयुक्त सचिव पद पर नवल किशोर, संगठन सचिव पद पर कुल्लू के तेज राम और हमीरपुर के प्रवीण शर्मा, क्षेत्रीय सचिव पद पर हमीरपुर के अभिनेश कुमार, कानूनी सलाहकार पद पर रविंद्र शर्मा और प्रेस सचिव पद पर राजकुमार चौधरी को चुना गया।
कार्यकारिणी सदस्यों में शिमला के बलबीर मोदका, हमीरपुर के दीपक जसवाल, दत्ता सिंह तथा शिमला के बिशन चौहान को चुना गया। अधिवेशन में करीब 250 डेलिगेट ने शिरकत कर नई कार्यकारिणी के गठन में योगदान दिया।
इस दौरान चालक-परिचालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर, तकनीकी शिक्षा लिपिक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अमित कुमार, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला महामंत्री दिनेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।