फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 26 सितंबर से क्विज

Thu, 24 Sep 2020 06:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के हर घर पाठशाला कार्यक्रम में 26 सितंबर से सरकारी स्कूलों के कक्षा नौवीं से जमा दो के विद्यार्थियों के लिए भी व्हाट्सएप के माध्यम से क्विज शुरू होगी। सभी बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई और मूल्यांकन का मौका मिलेगा। पिछले तीन महीने से यह क्विज कक्षा पहली से आठवीं के छात्रों के लिए करवाई जा रही थी। बीते सप्ताह कक्षा पहली से आठवीं के ढाई लाख छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया।

विज्ञापन


इस सप्ताह के क्विज से एक नई सुविधा जोड़ी जाएगी। जहां छात्रों को क्विज पूरी होने के तुरंत बाद सुधारात्मक सामग्री प्राप्त होगी। इसमें उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिनमें सुधार की आवश्यकता है। यह सामग्री क्विज में छात्रों के प्रदर्शन पर आधारित होगी। क्विज के अंत में उत्तर कुंजी भेजी जाएगी। इससे छात्र अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं और अपने कमजोर क्षेत्रों में सुधार के लिए सामग्री का उपयोग कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें