हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 396 स्कूल प्रवक्ताओं (स्कूल न्यू) की भर्ती प्रक्रिया के लिए छंटनी परीक्षा में कुछ बदलाव किया गया है। 23 फरवरी को होने वाला इतिहास का पेपर अब 22 मार्च को होगा। हिंदी-अंग्रेजी की परीक्षा पूर्व निर्धारित 16 फरवरी, कॉमर्स की 23 फरवरी और राजनीति शास्त्र की 14 मार्च को ही होगी। आवेदकों को आयोग की वेबसाइट से ई एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे होंगे।
परीक्षा केंद्र में शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र लाना भी अनिवार्य रहेगा। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला, मंडी और धर्मशाला में बनाए जाने वाले केंद्रों में परीक्षा लेगा। हिंदी विषय की परीक्षा 16 फरवरी को सुबह साढ़े 10 से 12 बजे तक होगी। अंग्रेजी विषय की परीक्षा भी इसी दिन दोपहर साढे़ तीन से पांच बजे तक होगी। कॉमर्स विषय की परीक्षा 23 फरवरी को दोपहर साढे़ तीन से पांच बजे तक होगी।
राजनीतिक विज्ञान की छंटनी परीक्षा का आयोजन 14 मार्च को सुबह साढ़े दस से 12 बजे तक होगा। इतिहास विषय की परीक्षा 22 मार्च को सुबह साढ़े दस से 12 बजे तक होगी। आयोग की सचिव राखिल काहलों ने बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते परीक्षा में बदलाव किया गया है। उम्मीदवारों को एसएमएस, फोन कॉल और ई मेल से भी सूचना दी जा रही है।