नाइजीरिया में लुटेरों की ओर से बंधक बनाए गए युवकों के परिजन एक बार फिर से सांसद शांता कुमार से मिले। परिजनों ने एक बार फिर युवकों को शीघ्र रिहाई की मांग उठाई है।
शांता ने मलोग के अजय और नगरोटा के पंकज के परिजनों को आश्वस्त किया है कि केंद्र सरकार इस पर काम कर रही है। युवक जिस शिपिंग कंपनी में काम करते हैं, उस कंपनी से बात की जा रही है। जल्द ही इन युवाओं को छुड़ा लिया जाएगा।
वह लगातार इस मामले को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से उठा रहे हैं। वहीं अजय की बहन आशा का कहना है कि उन्हें अभी तक किसी का और कहीं से कोई फोन नहीं आया है।