फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी भरेगी 250 पद, 24 मार्च को होंगे कैंपस इंटरव्यू

Sun, 21 Mar 2021 10:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शाहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में 24 मार्च को कैंपस इंटरव्यू होंगे। मोहाली की अल्लेना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 250 पदों के लिए युवाओं का चयन करेगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अभिषेक ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, ड्रिलिंग ऑपरेटर और  सीएनसी/वीएमसी ऑपरेटर व्यवसायों के आईटीआई पास और अपने अंतिम वर्ष में अपीयर युवा भाग ले सकते हैं। कैंपस साक्षात्कार सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कंपनी के एचआर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक अरविंद बिंद्रा ने बताया कि कंपनी 250 पद भरेगी। चयनित युवाओं को कंपनी नियमित आधार पर रखेगी। इन्हें 9600 रुपये ग्रॉस सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा 15 प्रतिशत बोनस, पीएफ, ईएससीआई, 1000 रुपये से 2000 रुपये तक प्रोडक्शन इन्सेंटिव और पांच साल बाद ग्रैच्युटी मिलेगी। तीन से चार घंटे का ओवरटाइम भी लगवाया जाएगा। इसका अलग से 40 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें