फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन होगी जेल वार्डर भर्ती की लिखित परीक्षा

Tue, 09 Apr 2019 05:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महिला और पुरुष जेल वार्डरों के पदों के लिए 20 फरवरी से 18 मार्च के बीच हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों के लिए जेल विभाग ने लिखित परीक्षा की तारीख का एलान कर दिया है।

विज्ञापन


इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 21 अप्रैल को सभी जिला मुख्यालयों में होगी। इनमें लाहौल स्पीति के उम्मीदवारों की परीक्षा कुल्लू और किन्नौर के उम्मीदवारों की परीक्षा शिमला में होगी।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र कारागार विभाग की वेबसाइट admis.hp.nic.in/hpprisons से 10 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


इस अवधि के बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा बंद हो जाएगी। एसपी ने बताया कि परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड में अभ्यर्थियों को मिल जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें