फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2012 बैच के एमबीबीबएस डॉक्टरों को नवाजेंगे राष्ट्रपति

Mon, 15 Oct 2018 01:38 PM IST
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा के दीक्षांत समारोह में 2012 बैच के प्रशिक्षु डॉक्टरों को सम्मानित करेंगे। टांडा मेडिकल कॉलेज के सरदार शोभा सिंह सभागार में 29 अक्तूबर को दीक्षांत समारोह होगा। कॉलेज प्रबंधन ने 2012 बैच के प्रशिक्षु डॉक्टरों की सूची बनाने का काम शुरू कर दिया है। 2012 बैच के प्रशिक्षु डॉक्टर जो इसी साल ही पास आउट हुए हैं, उन्हें राष्ट्रपति डिग्री देकर सम्मानित करेंगे।  

विज्ञापन


टांडा मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रपति की उपस्थिति में होने वाले दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने वाले प्रतिभागी किस ड्रेस कोड में होंगे, अभी तक नहीं किया गया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने कहा कि राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में 2012 बैच के विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। दिक्षांत समारोह में डिग्री लेने वालों के ड्रेस कोड पर हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला के जो निर्देश होंगे, उनका पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें