राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा के दीक्षांत समारोह में 2012 बैच के प्रशिक्षु डॉक्टरों को सम्मानित करेंगे। टांडा मेडिकल कॉलेज के सरदार शोभा सिंह सभागार में 29 अक्तूबर को दीक्षांत समारोह होगा। कॉलेज प्रबंधन ने 2012 बैच के प्रशिक्षु डॉक्टरों की सूची बनाने का काम शुरू कर दिया है। 2012 बैच के प्रशिक्षु डॉक्टर जो इसी साल ही पास आउट हुए हैं, उन्हें राष्ट्रपति डिग्री देकर सम्मानित करेंगे।