फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रेषित होंगे एसओएस की प्रायोगिक परीक्षा के अंक

Sat, 26 Sep 2020 07:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन

सितंबर में हुई राज्य मुक्त विद्यालय की प्रायोगिक परीक्षा के अंक एसओएस के अध्ययन केंद्रों के यूजर लॉगइन से नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा के अंकों की तरह ही ऑनलाइन प्रेषित होंगे। यह बात स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कही।  उन्होंने कहा कि इसके लिए अध्ययन केंद्रों के यूजर पर ऑनलाइन फीडिंग का विकल्प दिया गया है। राज्य मुक्त विद्यालय की प्रायोगिक परीक्षाएं तीन अक्तूबर को समाप्त हो जाएंगी व ऑनलाइन फीडिंग का लिंक सात अक्तूबर तक ही यूजर लॉगइन पर उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन


उन्होंने सभी समन्वयकों को निर्देश दिए हैं कि प्रायोगिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन फीडिंग करते समय सावधानी से सही प्राप्त अंक ही डालें जाएं। गलत ऑनलाइन फीडिंग के लिए समन्वयक या संबंधित अध्यापक उत्तरदायी होगा। उन्होंने कहा कि प्रायोगिक परीक्षा के बाद अंक चार्ट, अवार्ड शीट व उपस्थिति चार्ट को भी बोर्ड कार्यालय को डाक के माध्यम से 12 अक्तूबर से पहले प्रेषित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें