फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड की री-अपीयर परीक्षा का परिणाम घोषित

Sat, 26 Sep 2020 05:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जुलाई 2020 में ली डीएलएड भाग-एक व भाग-दो की री अपीयर परीक्षाओं का परिणाम शनिवार को घोषित किया। भाग-एक में 272 अभ्यर्थी बैठे थे, जिनमें से 223 पास, जबकि 49 को री-अपीयर घोषित किया गया है। इसके अलावा डीएलएड भाग-दो में 81 अभ्यर्थियों में से 74 पास और पांच को रीअपीयर घोषित किया गया है, जबकि दो अभ्यर्थी फेल हुए हैं।

विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि परीक्षार्थी बोर्ड मुख्यालय में किसी भी कार्य दिवस के दौरान परीक्षा परिणाम की जानकारी दूरभाष नंबर के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। परिणाम को बेवसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।


परीक्षार्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से संबंधित पाठशाला के माध्यम से बोर्ड की बेवसाइट पर पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये व पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपए प्रति विषय के हिसाब से 12 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 20 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। ऑफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें