सितंबर में हुई राज्य मुक्त विद्यालय की प्रायोगिक परीक्षा के अंक एसओएस के अध्ययन केंद्रों के यूजर लॉगइन से नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा के अंकों की तरह ही ऑनलाइन प्रेषित होंगे। यह बात स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए अध्ययन केंद्रों के यूजर पर ऑनलाइन फीडिंग का विकल्प दिया गया है। राज्य मुक्त विद्यालय की प्रायोगिक परीक्षाएं तीन अक्तूबर को समाप्त हो जाएंगी व ऑनलाइन फीडिंग का लिंक सात अक्तूबर तक ही यूजर लॉगइन पर उपलब्ध रहेगा।