फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबोध सक्सेना को वित्त विभाग का अतिरिक्त कार्यभार

Wed, 31 Jul 2019 08:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार का जिम्मा सौंपा है। प्रधान सचिव ऊर्जा प्रबोध सक्सेना को टीसीपी, शहरी विकास विभाग के साथ अब वित्त विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। एसीएस वित्त अनिल खाची केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर दिल्ली चले गए हैं। उनकी केंद्र में निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग में सचिव पद पर तैनाती हुई है।

विज्ञापन


सचिव लोकायुक्त एवं कमिश्नर विभागीय जांच मधुबाला शर्मा को युवा सेवाएं एवं खेल का अतिरिक्त कार्यभार, प्रधान सचिव लोनिवि, परिवहन, आईटी जगदीश चंद्र को मत्स्य पालन और टीसीपी निदेशक सीपाल रासू को एमडी नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक बीसी बडालिया और युवा सेवाएं एवं खेल सचिव दिनेश मल्होत्रा बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। इनके सेवानिवृत होने पर सचिवालय में आईएएस अधिकारियों ने सम्मान समारोह आयोजित किया। इनमें दोनों आईएएस अधिकारियों के सरकार में किए गए विकास कार्यों के सहयोग की सराहना की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें