फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती: साक्षात्कार में दिए गए अंकों में नहीं हो सकेगी अब हेराफेरी

Sat, 21 Sep 2019 11:15 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भर्ती में फजीहत झेल चुका पुलिस महकमा अब हर कदम फूंक-फूंककर आगे बढ़ा रहा है। पहली भर्ती की परीक्षा रद्द होने के बाद दूसरी बार की प्रक्रिया में अब तक सब कुछ महकमे के लिए ठीक रहा है। लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


अब साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। यहां कोई चूक न हो, इसके लिए विभाग गंभीर है। पूरी सिपाही भर्ती के सभी चरण ऑनलाइन करने के बाद इंटरव्यू प्रक्रिया को भी ऑनलाइन करने में महकमा जुटा है।

1063 पदों के लिए हो रही भर्ती की लिखित परीक्षा में 12705 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इनका रिजल्ट पहले ही पुलिस सार्वजनिक कर चुकी है। अब हर पद के सापेक्ष तीन अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। इसके लिए मेरिट लिस्ट तैयार करने का काम शुरू हो गया है। ये लिस्ट अगले हफ्ते जारी होगी। 
विज्ञापन


लिस्ट बनने के बाद मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों के असली दस्तावेजों और ऑनलाइन आवेदन के दौरान दाखिल किए गए दस्तावेजों का मिलान किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए एसएमएस और ईमेल से जानकारी दी जाएगी। इंटरव्यू के लिए नए एडमिट कार्ड भी दिए जाएंगे।

साक्षात्कार के दौरान जब तक भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष और दोनों सदस्य अपने-अपने अंक सॉफ्टवेयर में दर्ज नहीं करते। तब तक अगले अभ्यर्थी की प्रोफाइल नहीं खुलेगी, साथ ही एक बार अंक दर्ज होने के बाद उसके अंक नहीं बदले जा सकेंगे। यह जानकारी सीधे सेंट्रल सर्वर में रिकॉर्ड हो जाएगी। 

विज्ञापन

शिमला में भर्ती कमेटी को कार्यशाला में दिया गया प्रशिक्षण

हिमाचल पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में सभी जिलों के भर्ती कमेटी के चेयरमैनों और सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला लगाई। कार्यशाला के दौरान सभी रेंज के आईजी/डीआईजी, जिलों के एसपी और संबंधित बटालियन के कमांडेंट के अलावा डीजीपी सीताराम मरडी और आईजी ट्रेनिंग हिमांशु मिश्र भी उपस्थित रहे।

ट्रेनिंग के दौरान सभी को बताया गया कि किस तरह पहले से तैयार मेरिट उनके टैबलेट या लैपटॉप की स्क्रीन पर होगी। जैसे ही अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए आएगा, उसकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दर्ज होगी। इंटरव्यू के दौरान तीनों ही अधिकारी अपने अंक दर्ज करेंगे और उनका एवरेज अपने आप सॉफ्टवेयर निकाल लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें