देशभर की आईआईटी में 10 प्रतिशत इकोनॉमिकल वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) आरक्षण लागू करने के लिए एक और सत्र का समय दे दिया गया है। इस लिहाज से सभी आईआईटी को अब सत्र 2020-21 के बजाय 2021-22 तक पूरा 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करना होगा।
फरवरी में हुई घोषणा के बाद संस्थानों ने सत्र 2019-20 में अपने-अपने हिसाब से आरक्षण का कुछ प्रतिशत लागू किया है। आईआईटी कानपुर में चार प्रतिशत आरक्षण लागू किया जा चुका है, इस बार शेष छह प्रतिशत लागू करना था। अब चूंकि मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) ने अतिरिक्त समय दे दिया है, इसलिए संभावना है कि इस बार तीन प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए। बाकी बचा आरक्षण सत्र 2021-22 में लागू किया जाएगा।