फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 146 पदों के लिए 20 फरवरी से शुरू होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

Fri, 15 Feb 2019 07:43 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल विभाग में पुरुष और महिला वार्डर के 146 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी। रेंज और जिलावार होने वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों में पात्र आवेदकों को रोल नंबर पर सेंटर की जानकारी प्रेषित कर दी गई है।

विज्ञापन


एसपी जेल की ओर से जारी आदेशों के अनुसार धर्मशाला पुलिस मैदान में धर्मशाला रेंज के ऊना के अभ्यर्थियों की परीक्षा 20 फरवरी को होगी। कांगड़ा के आवेदकों की परीक्षा 21 से 26 फरवरी और चंबा के आवेदकों की परीक्षा 27 फरवरी को होगी।

इसी तरह तीसरी आईआरबी पंडोह में मंडी रेंज के बिलासपुर के आवेदकों की परीक्षा 5 मार्च को होगी जबकि हमीरपुर की 6 मार्च, मंडी 7 से 10, कुल्लू और लाहौल स्पीति के लिए 11 मार्च और पुलिस लाइन भराड़ी में शिमला रेंज के सोलन जिला की 14 मार्च, शिमला की 15 और 16, किन्नौर की 16 और सिरमौर की 17 और 18 को परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें